Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी

http://pioneerhindi.com/storage/article/MJyOEWnuWnqYuR6lxA9AAUWztnmgfUK7kDvbPamA.jpg





पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार सुबह दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 48 वर्षीय मान बुधवार तड़के पेट में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्हें चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल से छुट्टी के समय उनकी पत्नी और बहन भी साथ थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार रात को मान से अस्पताल में मुलाकात की थी।


भगवंत मान ने अस्पताल में एडमिट होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर गठित समिति में राज्य को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मान ने ट्वीट किया, किसानों से किए गए वादे के विपरीत, एमएसपी समिति में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं देने के केंद्र के निर्णय की मैं निंदा करता हूं। पंजाब के किसान पहले ही फसल चक्र और कर्ज में फंसे हुए हैं। एमएसपी हमारा कानूनी अधिकार है। केंद्र को एमएसपी समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।


पंजाब विधानसभा चुनाव में जीतकर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम बने भगवंत मान ने इसी महीने 7 जुलाई को गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।


ताज़ा समाचार

Categories