Breaking News

पटना: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, 70 घरों पर चल रहा बुलडोजर

http://pioneerhindi.com/storage/article/bTZbMJWIFYq2apiIE0iZXubk1HNyqgfgs9q7pH1l.jpg



राजीव नगर थाना के नेपाली नगर इलाके में पुलिस अवैध तरीके से बने 70 मकानों को तोड़ने के लिए पहुंची। पुलिस का कहना है कि ये सभी 70 घर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बनाए गए है। जो अवैध है। हमने पहले ही सभी संबंधित लोगों को नोटिस भेज दिया था। घर खाली करने का निर्देश दिया गया था। पटना में अतिक्रमण हटाने पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें कई पुलिस वाले बुरी तरह जख्मी हुए हैं। सिटी एसपी अमरीश राहुल भी इस हमले में घायल हुए हैं। दरअसल, पुलिस राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसके लिए 17 जेसीबी को लगाया गया है। 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं रुक रही है। पुलिस मकानों को ध्वस्त कर रही है। लोग अपने घरों की छत से दूसरे घरों को टूटते हुए देखे रहे हैं। मौके पर पटना डीएम भी पहुंच चुके हैं।

नेपाली नगर में स्थिति फिलहाल तवनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।


पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। किसी कीमत पर जमीन को हम लोग अपने कब्जे में लेकर रहेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हम हर महीने नगर निगम को टैक्स देते है। ऐसे में हमारा मकान अवैध कैसे हुआ। 


ताज़ा समाचार

Categories