Breaking News

व्हाट्सएप ने 2.38 करोड़ खातों पर लगाई रोक

http://pioneerhindi.com/storage/article/Vhr2ivs04RxkKkylRzkpZhEGJQVrtFalEj7V6KPf.jpg



2011 की जनगणना के लिहाज से देखें तो 108 करोड़ की वयस्क आबादी में से हर दूसरा भारतीय व्हाट्सएप पर है। साइबर मामलों के जानकार और साइब्रोटेक के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल कहते हैं, कोई उपयोगकर्ता अश्लीलता, मानहानि से जुड़े, धमकाने, डराने, नफरत फैलाने या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री साझा करता है और किसी से शिकायत मिलती है तो व्हाट्सएप खाता प्रतिबंधित हो जाता है। व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने 2022 की पहली तिमाही में हिंसा और उकसावे वाली सामग्री से जुड़े 2.17 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की। 1.8 अरब फर्जी जानकारियां हटाईं। इंस्टाग्राम ने नशे को बढ़ावा देने वाली 18 लाख पोस्ट हटाईं। इसे रोकने के प्रयासों के तहत बीते एक वर्ष में भारत में व्हाट्सएप ने 2.38 करोड़ खातों पर प्रतिबंध लगाया है। सबसे ज्यादा 30,27,000 खाते जुलाई 2021 में बैन किए गए थे।

ताज़ा समाचार

Categories