Breaking News

Alwar: आधे घंटे में बैंक में 1 करोड़ की डकैती

http://pioneerhindi.com/storage/article/kFJsmLnSt9lNLh8SVJxepHM7pU7hmQFTx0Fuhj6c.jpg

अलवर में बाइक पर आए बदमाश बैंक में 1 करोड़ रुपए का कैश और सोना लूटकर फरार हो गए। 6 बदमाश हथियार के साथ आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महज 30 मिनट में डकैती को अंजाम दिया। बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि करीब 10 बजे बैंक खुला ही था। डकैत बाइक से आए थे। इनके चेहरे पर मास्क लगा था। इनके पास हथियार थे। बैंक में घुसते ही डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लॉकर की चाबी ले ली। कर्मचारियों ने बताया कि डकैत अपने साथ बैग भी लेकर आए थे। लॉकर में जितने रुपए और गोल्ड मिला वो लेकर फरार हो गए। एसपी शांतनु कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर हैं। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। बैंक से सीसीटीवी लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि बाइक व हुलिया के आधार पर पहचान हो रही है। वे जिस रास्ते से आए थे, उसके बारे में भी जानकारी मिल गई है। टीमों को पीछे लगा दिया गया है और जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे।


ताज़ा समाचार

Categories