Breaking News

Maharashtra राज्यपाल के बयान पर Sanjay Raut-कोश्यारी ने मराठियों को भिखारी बता, बयान पर विवाद शुरू

http://pioneerhindi.com/storage/article/xCo0jGQh5JWPjaWAwkiXLB7bUewGYPaHPD5FPlna.jpg

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है। मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था। कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा था, 'कभी-कभी मैं यहां के लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।' उनका यह बयान महाराष्ट्र की सत्ता में पक्ष और विपक्ष दोनों को ही नागवार गुजरा है। संजय राउत ने कोश्यारी के बयान पर शिंदे गुट को घेरा है। उन्होंने कहा है कि कोश्यारी ने मराठियों को भिखारी बता दिया है, ऐसे में CM शिंदे को एक्शन लेना चाहिए। वहीं, शिंदे गुट ने भी कोश्यारी के इस बयान को राज्य का अपमान बताया है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान की विपक्ष ने आलोचना की है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री होते ही मराठियों और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शुरू हुआ।। स्वाभिमान और अपमान के मुद्दे पर अलग हुआ गुट अगर इस पर चुप बैठता है तो शिवसेना का नाम न लें। कम से कम CM शिंदे इसका विरोध तो करें। ये मेहनती मराठी लोगों का अपमान है।

ताज़ा समाचार

Categories