Breaking News

बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देखा, तो होटल की छत से कूदकर की सुसाइड की कोशिश|| Indore

http://pioneerhindi.com/storage/article/tGY74Spr0ukpF6Jqb4tC0DK7BDaXrRVs89f4gowp.jpg

इंदौर के विजयनगर इलाके में एक युवती शराब के नशे में मॉल की छत पर चढ़ गई। वह चिल्लाते हुए कूदकर जान देने की बात कहने लगी। जब नीचे से गुजर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो मॉल के गार्ड और पुलिस को जानकारी दी। तभी विजय नगर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि लड़की उसी मॉल में काम करती है।


TI रवीन्द्र गुर्जर ने बताया कि रात में करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि एक युवती नशे में ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़ गई है। छत की बाउंड्री पर खड़े होकर कूदने की बात कर रही है। जब पुलिस युवती के पास पहुंची तो उसने बताया कि ब्रॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है। वह मॉल में किसी और लड़की के साथ घूम रहा था। जब उसे रोका तो वह उसे यहां छोड़कर चला गया।


पुलिसकर्मी ने बॉयफ्रेंड का नंबर लिया और उसे युवती के सामने बुलाया। काफी देर तक बातों में उलझाने के बाद विजयनगर थाने के सिपाही ने छत पर जाकर युवती को पकड़ लिया। फिर वहां मौजूद अन्य महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर नीचे आईं। यहां से उसे थाने ले जाया गया। यहां भी नशे में धुत युवती काफी देर तक रोती रही। इसके बाद उसके परिवार को जानकारी देकर समझाइश के साथ उसे घर भेज दिया गया।


ताज़ा समाचार

Categories