Breaking News

अफेयर की सजा: पत्नी के कंधे पर बैठकर जुलूस निकाला

http://pioneerhindi.com/storage/article/Z2doRho53BeVuCV5ht9AetsXzfUuGytWAr2atJvV.jpg

मध्यप्रदेश के देवास में पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने निर्ममता की हद पार कर दी। पहले तो उसने पत्नी को बुरी तरह पीटा, उसके बाल खींचे, जमीन पर भी पटका। इतने से मन नहीं भरा तो पत्नी के कंधे पर बैठकर गांव भर में जुलूस निकाला। पत्नी को जूतों की माला भी पहनाई।



घटना देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव में एक दिन पहले की है। इसका VIDEO अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला 1 हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब ढूंढा। नहीं मिली तो उदयनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को पति को किसी से जानकारी दी कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। इसके बाद पति और ससुराल के लोग उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। वहां महिला पेटी में छिपी हुई मिली। आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने जमकर पीटा। सिर्फ एक-दो लोगों को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे।


पुलिस ने अब महिला को उसके मायके भेज दिया है। इस महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 30 साल की महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी 10 साल की है। बेटे की उम्र 8 साल है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बच्चों ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात उन्होंने अपने पिता को बता दी। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही महिला घर छोड़कर चली गई थी।


उदयनगर पुलिस ने आरोपी मुकेश, छीताराम, राहुल, नानुराम, गब्बर, बालू, भोलिया, धर्मेंद्र, करण और छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी बोर पड़ाव के रहने वाले हैं। ग्रामीण ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अज्ञात में अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। 8 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।















ताज़ा समाचार

Categories