Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ लघु सचिवालय का किया औचक निरीक्षण

http://pioneerhindi.com/storage/article/T1OMeHmU63Zo3fwKGgSROtXLG6HJAms65NRVrKEK.jpg

बल्लभगढ़: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को बल्लभगढ़ उप मण्डल स्तरीय सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमंडल स्तरीय सचिवालय जनता को समर्पित किया था। यहां एक छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठ कर जन समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा इसी व्यवस्था के मद्देनजर औचक निरीक्षण किया गया है। जहां सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सफाई व्यवस्था और रिकार्ड को सही रखने की हिदायतें मंत्री ने अधिकारियों को दी। मौके पर एसडीएम त्रिलोक चंद, डीसीपी कुशलपाल सिंह, एसीपी मनीष सहगल और तहसीलदार भूमिका लांबा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जबकि औचक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में मौजूद वकीलों की समस्याओं का भी निपटारा किया।

ताज़ा समाचार

Categories