Breaking News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या: हमलावर पुलिस गिरफ्त में

http://pioneerhindi.com/storage/article/suMsfdmYja4A08UlzMIYY7ntp4NBASujoLt46gIZ.webp


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई है। उन पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में फायरिंग की गई थी। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मारी गईं। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा था भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। 


जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।


हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी।बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई। हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। शिंजो आबे पर हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


ताज़ा समाचार

Categories