Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भगवा यात्रा को रवाना किया

http://pioneerhindi.com/storage/article/3HOsFTdl29yVUmnB1JDQvQJ7LVTRjA9jM7KnfJVv.jpg

बल्लभगढ़: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के मैन बाजार और ऊंचा गांव से भगवा यात्रा को रवाना किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गौ माता को गुड़ खिलाकर दिन की शुरुआत करते हुए कहा यह पर्व आज मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव जंतु कण कण लिए ऐतिहासिक है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा भगवान राम कण कण में विराजमान है।

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह पर्व जोश के साथ मनाया जा रहा है। आज के पर्व जोश बच्चे, बड़े और बुजुर्गो में देखा जा सकता है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र राममय हो गया है। भगवान राम के जयकारों से बल्लबगढ शहर गूंज उठा है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक, डीजे और ढोल बाजे से शहर में जगह जगह शोभा यात्राएं  निकाली जा रही है। वहीं प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायक नरेंद्र गुप्ता फरीदाबाद सेक्टर- 8 प्राचीन हनुमान मंदिर से सेक्टर- 8 और सैक्टर-10 की मार्किट द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके उपरांत माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा दुकानदार बस अड्डा एसोसिएशन द्वारा आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे।

 बल्लभगढ़ बाजार में भी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को लड्डू बांटकर आज के दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा की आने वाली पीढ़ियां इस दिन को हमेशा अपने दिलों में सजा कर रखेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के प्राचीन पथवारी मंदिर पर बल्लभगढ़ विधानसभा की देव तुल्य जनता के साथ मिलकर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा, जिसमें 22 हजार दीपक शहर के लोगो ने प्रज्वलित किए। उन्होंने बल्लभगढ़ शहर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ जनता को देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिया गया यह सबसे बड़ा तोहफा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 500 साल बाद यह दिन आया है जिसे देखने के लिए हमारे बुजुर्ग लड़ाई लड़ते रहे और कुर्बानी यह देते रहें और कहा की मुगल काल में भगवान श्री राम के मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसे बनाने का सपना आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिला है आज पूरा देश जय श्री राम के जय-जयकार से गूंज रहा है । 

देश में अब एक नही बल्कि दो दिवाली के पर्व मनाए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

Categories