Breaking News

जैसलमेर के इस शाही पैलेस में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

http://pioneerhindi.com/storage/article/QRM8fyOKFZxDYkFnsbTfG1t4DqfZyG7cLAkgUQe1.jpg

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। एक साथ काम करते-करते दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि कपल जल्द ही शादी करने वाला है। फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एक होते देखने की बेसब्री थी और फैंस का यह सपना अब कुछ ही दिनों में पूरा होने जा रहा है। लगातार सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है इसी महीने कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। 

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी करेंगे। दोनों की शादी 6 फरवरी को होने जा रही है। पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी होंगी। 4 और 5 फरवरी को शादी से जुड़ी रस्में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मेहंदी, संगीत और हल्दी सेरिमनी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में अलग-अलग जगहों को खूबसूरती से सजाया जा रहा है। होटल में सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा जाने वाला है। पैलेस के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।  

बता दें कियारा की मेहंदी सेरेमनी में फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा उन्हें मेहंदी लगाएंगी। वीणा नागड़ा राजस्थान पहुंच चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीणा ही कियारा को मेहंदी लगाएंगी। इससे पहले भी वीणा कई बड़े स्टार्स को मेहंदी लगा चुकी हैं।  


ताज़ा समाचार

Categories